द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्ष। Draupadi Murmu Biography in Hindi

Draupadi Murmu Biography in Hindi

Draupadi Murmu Biography in Hindi [Date of Birth, Age, Husband, Daughter, Son, Education, President,  Family, Profession, Politics Party] द्रौपदी मुर्मू बायोग्राफी इन हिंदी [एजुकेशन, जन्म, पति, राष्ट्रपति, परिवार, पेशा, राजनीति पार्टी]

हाल ही में द्रौपदी मुर्मू का नाम सुर्खियों में तब आया। जब NDA ने भारत मे होने वाले राष्ट्रपति के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। द्रौपदी मुर्मू का जीवन काफी संघर्ष से भरा रहा। आइये पढ़ते है, Draupadi Murmu Biography in Hindi

Contents

Draupadi Murmu Biography in Hindi (द्रौपदी मुर्मू की जीवनी सारांश)

  • पूरा नाम – द्रौपदी मुर्मू
  • पति का नाम –  श्याम चरण मुर्मू
  • बेटी का नाम – इतिश्री मुर्मू
  • पिताजी का नाम – बिरंची नारायण टुडू 
  • पेशा –   राजनीतिज्ञ
  • पार्टी –  भारतीय जनता पार्टी
  • जन्म तिथि – 20 जून 1958
  • आयु –  64 वर्ष (Year 2022)
  • जन्म स्थान – मयूरभंज, उड़ीसा, भारत
  • जाति – अनुसूचित जनजाति
  • धर्म –   हिंदू
  • भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी- 1997

द्रौपदी मुर्मू का जन्म और शिक्षा ( Draupadi Murmu’s Birth and education)

द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में 20 June 1958 को एक आदिवासी के घर में हुआ था। उनके पिता बिरंची नारायण टुडू गांव और समाज के मुखिया थे। अगर उनकी शिक्षा की बात की जाय तो शुरुआती शिक्षा अपने गांव से ही पूरा किया। उसके बाद उन्होंने अपने स्नातक भुवनेश्वर के रामादेवी महिला महाविद्यालय से पूरा किया। अपने पढ़ाई पूरी होने के बाद कुछ समय के लिए शिक्षक के तौर पर काम किया।

उसके बाद उन्होंने ओडिशा के सिंचाई विभाग में एक कनिष्ठ क्लर्क के पद पर भी नौकरी किया। उसके बाद उन्होंने रायरंगपुर के श्री अरविंदो इंट्रीगल एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर में शिक्षक के रूप में पढ़ाया। वह एक ईमानदार कर्मचारी थी। वे अपने नौकरी से मिलने वाले वेतन से घर खर्च चलाती और अपनी बेटी इति मुर्मू को भी शिक्षित किया। आज उनकी बेटी कॉलेज की पढ़ाई के बाद एक बैंक में नौकरी करती है। 

द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्ष (Life Struggle of Draupadi Murmu)

द्रौपदी मुर्मू जीवन संघर्षों से भरा रहा। उनका विवाह श्याम चरण मुर्मू  से हुआ। उसके बाद उनको दो बेटा और एक बेटी हुई। शायद ईश्वर को यह मंज़ूर नहीं था और उनके दोनों बेटों की मृत्यु हो गयी। कुछ दिनों बाद उनके पति की भी मृत्यु हो गयी। उनके लिए वह समय काफ़ी मुश्किल भरा था। उन्होंने समाज के लिए कुछ करने के लिए आगे आई और राजनीति में इसके लिए कदम रखा। 

द्रौपदी मुर्मू की उपलब्धि और राजनीतिक करियर (Draupadi Murmu’s Political Career)

  • द्रौपदी मुर्मू ने अपना राजनितिक कैरियर की शुरुवात साल 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर के की। 
  • उसके बाद वे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप कार्य किया। उसके साथ-साथ वे भाजपा की आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रही। 
  • साल 2000 और 2009 में वे मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से दो बार जीती और विधायक बनी। 
  • उन्हें नीलकंठ पुरस्कार भी मिल चुका है। जो उड़ीसा के उन विधायक को मिलता है जो अपने कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते है। 
  • साल 2000 और 2004 के बीच द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा में नवीन पटनायक के बीजू जनता दल और भाजपा गठबंधन की सरकार में परिवहन, वाणिज्य, मत्स्य और पशु  संसाधन में मंत्री बनाया गया था। 
  • साल 2015 में द्रौपदी मुर्मू ने  झारखंड की 9वीं राज्यपाल के रूप में शपथ लिया। उनको चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह ने राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई। 
  • द्रौपदी मुर्मू  को झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव प्राप्त है। इसके साथ-साथ वे किसी भी भारतीय राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली आदिवासी  महिला है। 
  • अगर द्रौपदी मुर्मू साल 2022 में राष्ट्रपति के रूप में चुनी जाती है तो वे प्रतिभा पाटिल के बाद दूसरी महिला राष्ट्रपति होगी। और ओडिशा की दूसरी राष्ट्रपति होगी। 

FAQ – द्रौपदी मुर्मू की जीवनी (Draupadi Murmu Biography in Hindi)

Q: द्रौपदी मुर्मू कौन हैं?

Ans: साल 2015 में द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थी। वह भारतीय जनता पार्टी और अन्य सहयोगियों द्वारा घोषित भारत की साल 2022 की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। 

Q: भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थी?

Ans: भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल थीं।

Q: झारखंड की पहली महिला राज्यपाल कौन थी?

Ans: झारखंड की पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू थीं, जो एक आदिवासी परिवार से हैं।

Q: द्रौपदी मुर्मू के पति का क्या नाम है?

Ans: द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम श्याम चरण मुर्मू है। 

Q: द्रौपदी मुर्मू किस समुदाय से ताल्लुक रखती हैं?

Ans: द्रोपदी मुर्मू का जन्म एक आदिवासी संथाल परिवार में हुआ था। 

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा और मत गणना 21 जुलाई 2022 को होगी। वर्त्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है।

Q: भारत की 15वी राष्ट्पति कौन है

Ans: द्रोपदी मुर्मू

नोट: उपरोक्त सूचनाएं इंटरनेट से ली गयी है। अगर कोई ग़लती हो, हमें comment कर के सूचित करे।

जरूर पढ़े – नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय
जरूर पढ़े – अटल बिहारी का जीवन परिचय
जरूर पढ़े – राजीव गाँधी का जीवन परिचय

Author: Avinash Singh

3 thoughts on “द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्ष। Draupadi Murmu Biography in Hindi

Leave a Reply